August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2022। क्षेत्र में हुए दुःखद हादसे में एक युवक ने अपने प्राण गवां दिए है। बिग्गा बास निवासी 27 वर्षीय युवक बीरबल राम पुत्र तोलाराम जाट गांव हेमासर की रोही के एक खेत में डिग्गी खोदने का कार्य कर रहा था। थोड़ी देर पहले ही उसका लोडर पलट गया जिसके नीचे दबने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। यहां काम कर रहें नागरिकों ने उसे राजकीय अस्पताल पहुंचाया परन्तु यहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।