August 29, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितम्बर 2021। केंद्र सरकार द्वारा पारित किये तीनो कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजारों में सोमवार को किसान एकता के जयकारे गूंजे, सभी प्रमुख नुक्कड़ों पर अलग अलग युवाओ की टोलियां बंद करवाने के लिए तैनात हैं और गश्त लगा रहे हैं। हालांकि बन्द से सब्जी मंडी, मेडिकल, स्कूल आदि को मुक्त रखा गया है। भारत बन्द का आह्वान क्षेत्र में पूरी तरह से प्रभावी है और मंडी, बाजार सभी कुछ पूर्णतया बंद है। किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष पूनमचन्द नैण, संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक सोहनलाल गोदारा, किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष तोलाराम ज्याणी, SFI जिलाध्यक्ष मुकेशनाथ सिद्ध, शिक्षक नेता बालाराम मेघवाल, रामकिशन गावड़िया, नवीन चौधरी, जनरल मर्चेंट एसोसियन के मंत्री शिव प्रजापत, काननाथ सिद्ध, मामराज आवंला, भंवरलाल प्रजापत, बाबूलाल खिलेरी, हरि सिखवाल, मुनीराम खिलेरी, जयपाल मेघवाल, संदीप मेघवाल सहित बड़ी संख्या ने किसान संगठन और आंदोलन को समर्थन देने वाले संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार बंद के दौरान हो रही है नारेबाजी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में घूम घूम कर बन्द करवाया जा रहा है बाजार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिकांश बाजार रहा अपने आप बन्द।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिकांश बाजार में बन्द का प्रभाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार बंद समर्थकों की टोलियां घूम रही है बाजारों में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सब्जी मंडी को रखा गया हैं बन्द से मुक्त।

शराब ठेका खुला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत बन्द के दौरान भले ही पूरा बाजार बंद है लेकिन शराब ठेके खुल रहे हैं। घुमचक्कर पर स्थित ठेके को वहां मौजूद बन्द समर्थकों ने बंद करवाया लेकिन बाजार का ठेका अभी खुला है। आंदोलनकारियो का गश्ती दल गुजरने के दौरान शटर नीचे हो रहे हैं लेकिन शराब खुले आम बेची जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार पूरा बन्द लेकिन गांधी पार्क के पास का शराब ठेका खुला, सरेआम बेची जा रही है शराब।