May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2021। कस्बे के वार्ड 19 के युवाओं ने आज जलदाय विभाग पहुंच कर विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए वार्ड में पेयजल आपूर्ति करवाने की मांग की। वार्डवासियों ने बताया कि टैंकर डलवाने के 400 से 600 रुपए तक टैंकर मालिक उन्हें ले रहे है और जब रोजगार बंद पड़े है तो ऐसे में ये नागरिक भारी परेशानी में का अनुभव कर रहें है। वार्ड वासियों ने कहा कि अगर सप्लाई शीघ्र दुरस्त नहीं की गई तो वार्ड के नागरिक आंदोनल का रूख अपनाएंगे। इस दौरान सूर्या प्रकाश सोनी, गौरीशंकर सोनी, हनुमान सोनी, अभिषेक पेड़ीवाल, दिलीप सोनी, महावीर सोनी, पंकज, अनिल, रमाकांत झवर, कन्हैयालाल झंवर, विमल झंवर आदि युवा उपस्थित रहें ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वार्ड 19 के युवाओं ने की पेयजल आपूर्ति की मांग।