






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2024। बंसत पंचमी के मौके पर क्षेत्र में स्कूलों में हुए कार्यक्रमो के अलावा धार्मिक आयोजनों की भी धूम रही। पढें क्षेत्र में हुए तीन मुख्य धार्मिक एंव सेवा के आयोजनों की सामूहिक खबर।
भैंरूजी धाम में बनवाया जलमंदिर, बुधवार को किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2024। क्षेत्र के प्रसिद्ध तोलियासर भैंरूजी मंदिर में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक झाबक की प्रेरणा से सरदारशहर निवासी ओर सिलचर प्रवासी विमल कुमार, निर्मल कुमार, मुकेश कुमार दुगड़ परिवार द्वारा जल मंदिर का निर्माण करवाया गया है। शीतल जल की मशीन के साथ बनवाये गए इस जलमंदिर का लोकार्पण दीपमाला दुगड़ के हाथों से बुधवार को बसंत पंचमी के मौके पर किया गया। इस दौरान पुजारी प्रदीप कुमार ने आभार जताया एंव अथिति रूप में प्रीति बाफना, सोनल बाफना, संगीता डागा, मंजू डागा, गोरधन सारण, छोटूलाल दुगड़, ओमप्रकाश राजपुरोहित, कन्हैया लाल भोजक, जगदीश सिंह राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।

कोटासर गौ-धाम में किया समर्पण, अब होगा नियमित सत्संग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2024। गांव कोटासर स्थित श्री करणी गौशाला में बसंत पंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने अपना समर्पण किया। अगरसिंह कोटासर ने बताया कि अशोक कुमार छाजेड़, दीनदयाल मूंधड़ा, विमल छाजेड़, ओमप्रकाश जोशी, दिनेश लुणावत, हरिकिशन सारस्वा, रोहित झालरिया 3 गुप्तदानियो द्वारा 10-10 हजार का समर्पण कर गौशाला में नियमित सत्संग के लिए करीब 1 लाख की लागत से साउंड सिस्टम व रामलाल सुथार ने हारमोनियम प्रदान किये है। इस मौके पर गौशाला परिसर में विशेष सरस्वती पूजन भी किया गया।

गौशाला के लिए दान दी पांच बीघा भूमि, ग्रामीणों ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2024। बसंत पंचमी के मौके पर गांव मिंगसरिया में गौशाला निर्माण हेतु गांव के ही दानदाता गंगाराम पुत्र रामूराम प्रजापत में मुख्य सड़क पर पांच बीघा भूमि दान की है। मिंगसरिया केम्प के पास मुख्य सड़क पर स्थित इस भूमि के दान से गौसेवा का प्रकल्प शुरू हो पायेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दानदाता गंगाराम प्रजापत का अभिनंदन किया। मौके पर ही जेसीबी के माध्यम से श्रमदान भी शुरू किया गया।




