August 30, 2026
banner3

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2022। क्षेत्र में नेशनल हाइवे के किनारे गांव झंझेऊ के पास स्थित मरुधरा बायोफ्यूल पम्प के सामने एक 54 वर्षीय अधेड़ में खुद को फांसी लगा ली। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि मूलतः हरियाणा के चरखी दादरी जिले का निवासी भलेराम अपना खेत संभालने की बात कह कर घर से निकला था। यहां पहुंचा तो मरुधरा बायोडीजल पम्प के सामने कीकर के पेड़ से खुद को फांसी पर लटका लिया। इस सबन्ध में मृतक के भाई सत्यवीर सिंह जाट ने मर्ग दर्ज करवाई है।