






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2022। सकूल जाने के लिए घर से निकला 13 वर्षीय बालक दो दिन से अपने घर नहीं लौटा है और परिजन बुरी तरह से परेशान हो गए है। बालक के चाचा ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बताया कि धीरदेसर पुरोहितान निवासी डालूराम का पुत्र 13 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद 22 अगस्त को सुबह 7 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला और अभी तक लौट कर नहीं आया है। परिजनों ने उसे तलाश करने का प्रयास किया परंतु बालक का कुछ पता नहीं लग सका। परेशान परिजनों ने पुलिस से बालक को ढूंढने की गुहार लगाई है।




