






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2022। छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को मतदान होगा और प्रचार के लिए कल गुरूवार का एक दिन ओर है। प्रत्याशी व उनके समर्थक डोर टू डोर संपर्क में जुटें है ओर एक एक विद्यार्थी से वोट मांगने का प्रयास किया जा रहा है। तीनों छात्र संगठनों में एक एक वोट के लिए जोर आजमाईश, मान मनुहार सहित संपर्कों को साधा जा रहा है। चुनावी रणनीति बनाने में छात्र नेता रात भर जाग रहें है। संगठनों की समर्थित राजनीतिक दलों के दिग्गज भी चुनाव की तैयारियों में उलझे है व छात्र नेताओं को चुनाव संबंधी रणनीति बनाने में सुझाव व सहयोग कर रहें है।
484 मतदाता चुनेंगे महाविदयालय का पहला अध्यक्ष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय में पहली बार छात्रसंघ का चुनाव संपन्न होने जा रहा है। महाविद्यालय के 484 छात्र मतदाता पहला अध्यक्ष चुनेंगे और प्रथम अध्यक्ष के रूप में अपना नाम अंकित करवाने के लिए तीनों प्रत्याशी रात दिन प्रचार प्रसार में जुट गए है। राजनीतिक विश्लेषक ग्रामीण छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण दो संगठनों में सीधी टक्कर मान रहें है।
प्रत्याशियों को दी गई मतदाता सूचियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र मतदाता सूचियों की मांग को लेकर संगठनों ने हंगामा किया। महाविदयालय प्रशासन ने केवल प्रत्याशियों से सरकारी खाते में 150 रूपए जमा लेकर मतदाता सूचियां दी है जिनमें पता व फोन नंबर नहीं है।
कल दोपहर दो बजे तक मिलेगें चुनाव परिचय पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्राचार्य डॉ आभा ओझा ने बताया कि चुनाव परिचय पत्र कल दोपहर 2 बजे तक दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी प्रवेश शुल्क फीस की रसीद या मूल परिचय पत्र लेकर अपना चुनाव परिचय पत्र प्राप्त कर सकते है। ओझा ने बताया कि चुनाव के दौरान महाविद्यालय में प्रवेश केवल छात्र आईडी के द्वारा ही दिया जाएगा और लिंगदोह समिति के समस्त बिंदुओं एवं आचार संहिता की पालना की जाएगी।
चुनाव संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, प्रत्याशियों ने कार्ययोजना प्रस्तुत की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य निर्वाचन अधिकारी महावीर नाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि आज महाविद़्यालय में छात्रसंघ चुनाव के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र मतदाताओं को वैध व अवैध मतों का ध्यान रखने सहित सभी जानकारियां दी। कार्यक्रम में प्रत्याशी जतना शर्मा, सोहनी जाखड़, जितेन्द्र, आशीष शर्मा, मुमल शेखावत, रणजीत बावरी और विष्णु नाई ने अपने विचार रखें तथा कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस दौरान महाविद्यालय संकाय के सदस्य डॉ रमेश पुरी, अमित तंवर, राजश्री स्वामी व दिलीप सिंह सेरडिया कार्यक्रम में उपस्थित रहें।





