May 21, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवम्बर 2025। एकल नृत्य, समूह नृत्य, आर्केष्ट्रा, मारवाडी नृत्य, योगा-नृत्य और हिंदी, मारवाड़ी, अंग्रेजी के नाटकों जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ क्षेत्र के एकमात्र सीबीएसई बोर्ड के स्कूल सेसोमूं स्कूल का 25वां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। प्राचार्य डॉ सुब्रत कुंडू ने बताया कि रविवार, 16 नवम्बर को स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत एवं श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड़ अधिकारी शुभम शर्मा मौजूद रहेगें एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीबीईईओ सरोज वीर पूनियां, पूर्व विद्यार्थी बंग सुमंत शामिल होगें। इस बार कार्यक्रम की थीम “चेतना-द स्पार्क ऑफ इनर विजडम“ रखी गई है एवं पूरे कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों की विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों के लिए पूरा विद्यालय परिवार उत्साह से जुटा हुआ है एवं सभी प्रस्तुतियां प्रेरणादायी होगी।