






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवम्बर 2025। वर्तमान के सड़क हादसों के दौर में सड़क पर यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की प्रथम चिंता अपनी और कार में सवार अपने परिवार की सुरक्षा की होती है। ऐसे में टाटा की गाड़ियों में उच्च सुरक्षा मानकों की पालना के कारण टाटा ने आम जन मानस में सुरक्षा का भरोसा कमाया है। यह बात श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कही एवं मौका था टाटा के श्रीडूंगरगढ़ शो-रूम में हैरियर ईवी की डिलेवरी पर आयोजित औपचारिक समारोह का। इस मौके पर टाटा शो-रूम की और से आंनद ओझा एवं विशाल स्वामी ने पूर्व विधायक महिया का साफा पहना कर एवं शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया। विदित रहे कि गुरूवार को टाटा की बहुप्रतिक्षित हैरियर की डिलेवरी श्रीडूंगरगढ़ शो-रूम में हुई है। हैरियर ईवी की बिना 4 गुना 4 के टॉप मॉडल एम्पार्वड़ एसीएफसी की पहली डिलेवरी श्रीडूंगरगढ़ के श्रवण कुमार नैण के नाम से हुई है। इस मौके पर स्थानीय शो-रूम के संजय स्वामी ने आभार जताया एवं गोविंद सारस्वत ने हैरियर की खासियतों की जानकारी दी। विदित रहे कि हैरियर ईवी एक चार्ज में रियलटी चैक में भी 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज दे रही है एवं इस कारण अधिक यात्रा वाले लोगों में ईवी खास पसंद बनती जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ शो-रूम में टाटा की ईवी रेंज में हैरियर के साथ साथ नेक्सॉन, पंच, टियागो की भी 20 से अधिक डिलेवरी हो चुकी है एवं सभी संतुष्टी के साथ डिजल-पेट्रोल के खर्च में किश्त भर कर नई गाड़ी एकदम फ्री चला रहे है।






