May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2022। राज्य सरकार ने क्षेत्र के गांव भोजास, बिग्गा द्वितीय, मणकरासर द्वितीय में 33/11 केवी जीएसएस की स्वीकृति जारी कर दी है। क्षेत्र की बिजली मांगो को देखते हुए विधायक गिरधारी लाल महिया ने इसे जनहित में सरकार का बड़ा निर्णय बताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी का आभार जताया है। महिया ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र के बिजली तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए इन जीएसएसों की स्वीकृति के प्रस्ताव भेजे गए थे व अन्य जीएसएस मांगे भी प्रस्तावित है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विधायक महिया का आभार व्यक्त किया गया है।