May 21, 2026
10-octttttttttt

रो रही है 6 साल की ऋषिता, माता-पिता की है तलाश, आप भी करें मदद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2024। कालू बास में सोनी कुआं के पास एक 6 वर्षीय बालिका कालूबास निवासी चंद्रप्रकाश जोशी को मिली है। बालिका को अकेले रोते देखकर जोशी ने उसे नाम पता पूछा। बालिका अपना नाम ऋषिता पारीक बता रही है और माँ का नाम सावित्री बता रही है। बालिका अपने पिता का और अपने घर का पता नहीं बता पा रही है। जोशी बालिका के घर व परिजनों की तलाश में आस पास की गलियों सहित आड़सर बास, मुख्य बाजार तक घुम लिए। परंतु बालिका के परिजनों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। जोशी ने उसे आइसक्रीम व चिप्स खिलाकर चुप किया है और जागरूक पाठकों से मदद की अपील कर रहें है। कोई पाठक यदि बालिका को पहचानता हो तो तुरंत चंद्रप्रकाश जोशी से 9256227512 नबंर पर संपर्क कर सूचना देवें। जिससे बालिका को उसके परिजनों से मिलाया जा सकें।