






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रेल 2023। देर रात तेज आंधी के साथ बिजलियां चमकी और हल्की बरसात भी हुई। कस्बे में मौसम खराब हुआ व तेज आंधी से घरों में धूल मिट्टी हो गई। खेतों में किसानों की एकत्र फसल उड़ने से नुकसान भी हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने राजस्थान के 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज बुधवार को बीकानेर, चुरू, नागौर, गंगानगर, हनुमानगढ़ अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सिरोही, टोंक जिलों में मेघगर्जन के साथ बिजलियां चमकने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है। आज सुबह से अंचल में हल्के बादलों के कारण गर्मी से राहत मिली है और नागरिकों ने राहत महसूस की है।





