






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रेल 2023। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा आज जयपुर से बीकानेर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ में यूथ कांग्रेस कार्यालय रूके। यहां देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में युवा टीम ने शर्मा का स्वागत किया। बाना ने शर्मा को साफा पहनाया व चर्चा में युवा कांग्रेस आपके द्वार अभियान की जानकारी देते हुए राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर वितरण की प्रगति रिपोर्ट दी। लोकेश शर्मा ने योजनाओं की जानकारी गांव ढाणी तक पहुंचाने के लिए बाना का आभार जताया। शर्मा ने युवा टीम से राजस्थान में सरकार को रिपीट करने का आह्वान किया और युवा टीम को पूरी निष्ठा के साथ पार्टी हित में योगदान देने का संकल्प भी करवाया। इस दौरान चर्चा में सिद्ध युवा महासभा के अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां भी शामिल रहें। यहां विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष गोदारा, महेश पिलानिया, चंद्रप्रकाश शर्मा, मोसिन खान, विवेक प्रजापत, रोहित गुर्जर, शीशपाल, सुरेश, सुनील तरड़, मुकेश चौधरी, कपिल शर्मा, राकेश मीणा, शुभम शर्मा, अजय बाना मौजूद रहे।










