May 21, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2023। क्षेत्र में ही नहीं जिले में चोर सक्रिय है और लगातार नागरिकों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर आमजन को नुकसान चोरों द्वारा पहुंचाया जा रहा है। हालांकि बीकानेर व चुरू जिलों में पारदी गैंग के चारों के सक्रिय होने की बात भी कही जा रही है। सेरूणा थाने में एक किसान ने अपने खेत से केबल चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है। गांव दुलचासर निवासी मालचंद पुत्र दामोदर औझा ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने 6 मई की रात को एक बजे के बाद किसी अज्ञात चोर ने उसके कुएं की मोटर की 1200 फुट की केबल चोरी कर ले गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।