






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2023। आज पुलिस सुबह से जगह जगह हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और शाम 6 बजे तक कार्रवाई जारी रहेगी। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि अलग अलग दल बनाकर विभिन्न सड़कों पर जांच की जा रही है। विश्नोई ने बताया कि हेलमेट नहीं होने के कारण अनेक नागरिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है और इसके लिए आज पूरे राज्य में विभाग द्वारा एक दिवसीय सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिससे मरने वालों की संख्या में कमी लाई जा सके और नागरिक जागरूक हो सके। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवारों की मौत का बड़ा कारण हेलमेट नहीं होना रहा है ऐसे में यहां पुलिस दुपहिया वाहन चालकों को कार्रवाई के साथ सख्त संदेश भी हेलमेट पहनने का दे रही है।




