May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-06-01 at 9.27.01 PM

श्रीडूगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2023। गांव बाडेला में अलसुबह आए तूफान में बे-छत हुए कुनाराम तिवाड़ी की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ें है। राजस्थान कृषि स्टोर के संचालक समाजसेवी बजरंग भांमू व रीड़ी निवासी भाजपा नेता व समाजसेवी मोहनलाल तावणियां ने मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप अभी ओर भी बरसात होने की दशा में कुनाराम की परेशानी पर चिंता व्यक्त की है। दोनों समजासेवियों ने टाइम्स का आभार जताते हुए कुनाराम की मदद के लिए 11-11 हजार रूपए नगद देने की घोषणा की है। बीकानेर में टीएम ज्वेलर्स के संचालक मोहनलाल तावणियां ने कहा कि गरीब की आवाज बनकर टाइम्स ने जो खबर उठाई तो मन द्रवित हो उठा और गरीब परिवार की मदद का प्रयास करने का मन हुआ। वहीं अनेक सामाजिक कार्यों में बढचढ कर भाग लेने वाले बजरंग भांमू ने कहा कि कुनाराम का सामान भीगते और बुजुर्ग माताजी का फोटो देखकर आंखे नम हो गई है। भांमू ने कहा कि टाइम्स भी साधुवाद का हकदार है जिसने गरीब के मदद के लिए आवाज उठाई। बता देवें ग्राम विकास अधिकारी सुदर्शन महिया ने भी टाइम्स को बताया कि वे कुनाराम की मदद के लिए पूरे प्रयास करेंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

बे-छत हुआ परिवार, खुले में भीग रहा सामान, दिन बीता, रात की चिंता, लगाई मदद की गुहार।