May 21, 2026
0008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2023। जमीन के विवाद में एक भाई ने अपनी ही भाभी के साथ कुल्हाड़ी से वार करते हुए मारपीट की। गांव बापेऊ के निवासी दुड़ाराम पुत्र जालूराम राईका ने अपने भाई राणाराम के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला सेरूणा थाने में दर्ज करवाया है। परिवादी ने थानाधिकारी रामचंद्र ढाका को बताया कि 30 मई को राणाराम ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे चोटिल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दे दी है। ज्ञात रहें इसी प्रकरण में 3 जून को सेरूणा थाने में राणाराम राईका ने अपने सगे भाई दुड़ाराम व भाभी पर स्वयं व अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। जमीन का विवाद दोनों भाईयों ने परस्पर मुकदमें दर्ज करवाएं है।