August 30, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2023। शराब के नशे में अनाधिकृत रूप से घर में घुस कर एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। गांव आड़सर निवासी विवाहिता ने लीलाधर पुत्र राधाकृष्ण जाट निवासी सहजरासर लूणकरणसर के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति अपनी बीमार मौसी को देखने गया था तो आरोपी 15 जून की रात को शराब के नशे में उसके घर में घुसा। आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास करते हुए लज्जा भंग की और जातिसूचक गालियां निकाली।