






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2023। बजट घोषणा 2023 में राजस्थान में नए जिलों की घोषणा का गठन कर दिया गया है। बड़ी खबर राजधानी जयपुर से आई है। मुख्यमंत्री आवास पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अर्पणा अरोड़ा ने दी जानकारी देते हुए बताया कि 19 नए जिलों के गठन पर कैबिनेट की मुहर लगा दी गई। राज्य में बांसवाड़ा, पाली, सीकर को 3 नए संभाग भी बना दिए गए है। हमारे जिले के अनूपगढ़ को जिला बनाया गया है जिसमें बीकानेर की दो व श्रीगंगानगर की 5 तहसीलों को शामिल किया गया है। अनूपगढ़ जिले में अब खाजूवाला, छतरगढ़ सहित घड़साना, श्रीविजयनगर, रायसिंहनगर उपखंड को शामिल किया गया है। ये सभी नए जिले 7 अगस्त सोमवार से विधिवत रूप से प्रारंभ हो जाएंगे। आप भी नीचे दी गई पीडीएफ पर क्लिक करके जाने राजस्थान के 50 जिलों के बारे में पूरी जानकारी।



