






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2023। छात्रसंघ चुनावों की सरगर्मियों के बीच छात्र संगठन एनएसयूआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कृष्ण गोदारा के मनोनयन के बाद पहली बार जिले में आने पर एनएसयूआई श्रीडूंगरगढ़ एंव छात्र शक्ति व युवाओं द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। क्षेत्र के गांव सूडसर के निवासी एवं बीकानेर डूंगर कालेज में छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई से टिकट के दावेदार माने जा रहे छात्रनेता जितेन्द्र भादू की अगुवाई में सैंकड़ो एनएसयूआई कार्यकर्ता भी नेशनल हाईवे पर करणी हैरीटेज के सामने गोदारा का अभिनंदन समारोह में पहुंचे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र एवं युवाओं ने जबरदस्त उत्साह एवं जोशिले नारों के साथ जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रामनिवास कुकना भी शामिल रहें और इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ एनएसयूआई संगठन के सुभाष सारण, शंकर सायच, अशोक चौधरी, मनीष सायच, अमित मीणा, अभिषेक चौधरी, हरि गोदारा, दौलतराम जाखड़, ओपी बाना, चंद्रशेखर भुंवाल, मुकेश बिस्सू, रामदेव जाखड़, रामा मुंड, दामोदर खिचड़, मनोज गोदारा, हरिराम भाम्भू, मुन्नीराम महिया, मालाराम गोदारा, नरेंद्र गोदारा, गौरीशंकर गोदारा, दामोदर खिचड़, मुकेश सियाग, साहिल भाटी, राहुल वाल्मीकि, प्रशांत प्रजापत, दिनेश चौधरी, दीनदयाल जाखड़, उत्तम नाई, संजय सारस्वत, रामनिवास शायच, छगनलाल सायच, संजय नायक, दिनेश महिया, कालू चौधरी, कालूराम सारण सहित अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद रहें। इस मौके पर क्षेत्र के कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेसी नेता एवं प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू ने भी गोदारा का अभिनंदन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना के निर्देशो पर यूथ कांग्रेस की टीम ने भी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। यूथ कांग्रेस की और से शुभम शर्मा, गोल्डन तंवर, शहर अध्यक्ष किशन वाल्मीकि, अमित मीणा, राकेश सारण, कानाराम, कृष्ना चांवरिया, रामदेव जाखड़, सुरेश बाना, मुनिराम महिया, तुलछिराम जाखड़, राकेश बाना, जितेंद्र तुंगरिया, शिशपाल बाना, श्रवण सिद्ध, राजूराम जाखड़, देवाराम नेण, कपिल शर्मा, कालूराम नाई, पुरनाथ सिद्ध, नंदलाल जाखड़, सुखराम जाखड़, गोविंद गुरावा, नाफिद चुनगर, बाबूलाल मीणा, साजिद काजी आदि युवा मौजूद रहे।






