






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2023। राज्य सरकार ने मौजूदा-2023-24 के शैक्षणिक सत्र में छात्र संघ चुनाव नहीं कराने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को सभी कुलपतियों व उच्चाधिकारियों की मीटिंग में यह फैसला किया गया है। इसके बाद सभी विवि को इस फैसले की जानकारी के लिए पत्र भेज दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि उच्च शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की क्रियान्वयन की चुनौती, विश्वविद्यालय की विभिन्न परीक्षा परिणामों में देरी, चालू सत्र के प्रवेश में देरी से 180 दिन का अध्ययन कार्य कराना चुनौती पूर्ण होने सहित विभिन्न कारणों से यह फैसला किया गया है।
पहले भी रद्द हुए थे चुनाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष के अनुसार प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 2004 से 2009 तक छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए थे। इसके बाद 2010 से चुनाव कराए जा रहें है। कोविड में 2020 एवं 2021 में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए।



