






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2023। आजादी के अमृत महोत्सव के पूर्ण होने पर शुभकामनाओं के साथ आज आप सभी देशभक्तों की मुलाकात करवाते है कारगिल युद्ध में दुश्मनों के बंकर उड़ाने वाले, रिकॉर्ड बमबारी करने वाले, जांबाज सिपाही दीपचंद से। कारगिल जंग में कठिन टास्क तोलोलिंग पर कब्जा करना था जिसे नायक दीपचंद की टीम ने तिरंगा फहरा कर पूरा किया। अपनी यूनिट के फेवरेट जवान दीपचंद ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से खास मुलाकात में देशवासियों के नाम गहरा संदेश दिया। दुश्मन के बंकरों को अपनी तोप से उड़ाने वाले तोपची नायक दीपचंद ने युवाओं से लेकर, देश, सेना के बारे में र्चा करते हुए देश सेवा को प्रथम धर्म बताते हुए आज की राजनीति पर भी अपने विचार व्यक्त किए। आप भी जरूर देखें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की विशेष पेशकश, ये मुलाकात बीकानेर रेलवे स्टेशन पर हुई जब दीपचंद अपनी पत्नी के साथ हिसार से किसी आयोजन में भाग लेकर अपने घर नासिक लौट रहें थे। तभी टाइम्स की टीम भी बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंची और नायक दीपचंद का स्वागत करते हुए उनसे बातचीत की। नायक दीपचंद की साफगोई आकर्षक है और उन्होंने बताया कि देश में सबसे अमीर सेना के जवान है जो करोंड़ो की तोपों के बीच रहते है और सेना से आने के बाद उन्हें सम्मान देने का कर्तव्य हर नागरिक का है। दीपचंद ने कहा कि जीवन वही है जो राष्ट्र के काम आ सकें, देशवासी जातिवाद व क्षेत्रवाद में बंटकर नहीं वरन देशवासी बनकर हम बनें। उनकी जिजीविषा काबिले तारीफ ही नहीं बल्कि अपार प्रेरणादायी है। आप सभी नीचे दी गई लिंक पर जाकर पूरा वीडियो देखें और शेयर जरूर करें जिससे देश के सिपाही की बात पहुंच सकें युवा, नेता व देशवासियों तक और वे भी जुड़ सकें देशसेवा के भाव से। पुन: आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अशेष शुभकामनाएं।
नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर युट्यूब पर देखें पूरा वीडियो
फेसबुक पर देखने के लिए क्लिक करें नीचे दी गई लिंक पर



