






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2023। अपनी मांगों को लेकर राजस्व सेवा परिषद के आह्वान पर राजस्व कार्मिक हड़ताल पर है एवं तहसील कार्यालय सूने पड़े है। परिषद से जुड़े हुए क्षेत्र के पटवारी, गिरदावर, नायब तहसीलदार, तहसीलदार सभी गत 28 अगस्त से हड़ताल पर है एवं शुक्रवार को पांचवें दिन भी तहसील प्रांगण में धरने पर बैठे रहे। राजस्व से जुड़ा कोई भी कार्मिक डयुटी पर नहीं होने के कारण क्षेत्र के किसान अपने कार्यों के लिए दर-दर भटकते हुए सरकार से शीध्र हड़ताल तुड़वाने की मांग कर रहे है। इस हड़ताल के कारण किसानों के केसीसी, नामांतरन, गिरदावरी, क्रोप कटिंग आदि कार्य नहीं हो रहे है एवं अनेकों सरकारी योजनाओं के लाभ से किसान वंचित रह रहे है। शुक्रवार को धरने पर पटवार संघ जिलाध्यक्ष पर्वतसिंह, कानूनगो संघ के इकाई अध्यक्ष चैनाराम चौहान, गिरदावर अशोक मेघवंशी, चैनसिंह, पटवार संघ इकाई अध्यक्ष रामनिवास पांडिया, हरिराम सारण, रामचंद्र सीलु, ओमप्रकाश सेरडिया, भंवरलाल ज्याणी, राकेश कुमार, चंद्रशेखर, पुष्पा सिद्ध, सुमन आदि उपस्थित रहे एवं सरकार पर आंदोलन को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाते हुए रोष जताया।





