






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2023। ओ मेलो संसार रो, अठ आवण जावण री रीत… के स्वर तेजा मंदिर में गूंजे तो भक्तों ने झूमते हुए अनेक प्रसिद्ध भजनों की फरमाईश की। भजन कलाकार सुनीता स्वामी ने अनेक भजन सुनाए व तेजा मंदिर प्रांगण में अलसुबह तक भजनों पर झूमते रहें। बीदासर रोड पर स्थित तेजा मंदिर प्रागंण में बीती रात तेजाजी के जागरण का आयोजन हुआ। भजन कलाकार सुनीता स्वामी ने भक्तिमय प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रात भर तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ जमकर नाचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान सावित्री देवी गोदारा ने मंदिर में तेजाजी का पूजन किया व क्षेत्र के लिए खुशहाली के लिए प्रार्थना की। भजन गायक राजू स्वामी की पूरी टीम का सम्मान किया गया। गोदारा ने इस दौरान मंदीर में प्रधान कोटे से करवाए गए टिन शेड, छात्रावास में सुलभ सुविधाओं व मुख्य द्वार के कार्यों का लोकार्पण किया। यहां मेला कमेटी के चांदरतन चाहर, भगवानाराम गोदरा, सहीराम गोदारा, श्रवण जाखड़, सोहन नैण, लखासर सरपंच गोरधन खिलेरी, गोपाल सायच, हरि भादू, रेंवतराम दुसाद ने प्रधान सहित कलाकारों का आभार जताया।





