






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2023। दो भाईयों ने मिलकर एक युवक की लोहे के पाईप से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने बताया कि अभयसिंहपुरा निवासी 26 वर्षीय सुर्यप्रकाश पुत्र किशनदास स्वामी ने गांव रीड़ी निवासी धनराज पुत्र रेवंतराम सहू व इसके बड़े भाई के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर की शाम करीब 5 बजे वह श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव अभयसिंह लौट रहा था तो गांव के पास स्थित जीएसएस के पास दोनों आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी हाथ में कुल्हाड़ी व फव्वारे का लोहे के पाईप लेकर आए और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रविवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दे दी है।



