May 20, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2023। क्षेत्र के गांव लिखमीसर उत्तरादा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने की स्वीकृति विभाग द्वारा प्रदान कर दी गई है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी कि गांव में विज्ञान संकाय खोला जाए जिससे लिखमीसर सहित आस पास के गांवो के विद्यार्थी गांव में ही विज्ञान विषय में 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। महिया ने बताया कि इस मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात भी की और माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के निदेशक ने आज ये राहत दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का आभार जताया। गांव के छात्रों व अभिभावकों ने प्रसन्नता जताते हुए विधायक का आभार प्रकट किया है।