






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर स्थित अंबेडकर भवन में बसपा की अगुवाई में पार्टी के संस्थापक कांशीराम के 17वें महापरिनिर्वाण दिवस पर युवाओं ने श्रद्धाजंलि दी। दो मिनिट का मौन रखकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांशीराम की शिक्षाओं को याद किया गया। बसपा के पूर्व प्रदेश सचिव ओमप्रकाश लिखमादेसर ने कांशीराम के जीवन संघर्षों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। जिला प्रभारी कमल बापेऊ ने कांशीराम के जीवन आदर्श पर चलकर समाज व देशहित में भागीदारी निभाने की बात कही। श्रद्धाजंलि सभा में अनेक युवाओं ने पार्टी की रीति नीति पर चर्चा की। इस दौरान भैराराम ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए बहुजन को पार्टी से जोड़ने की बात कही। श्रद्धाजंलि सभा में महेन्द्रसिंह मान, हरिराम बारूपाल, रामनारायण मेहरा, रामलाल कड़वासरा, चेतन भारतीय, गोपाल ऊपनी, प्रकाश गांधी, एड गणेशाराम, मुन्नीराम जसैल ने विचार व्यक्त करते हुए कांशीराम को श्रद्धाजंलि दी।




