May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2023। पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए अलग अलग मामलों में चार जनों को हवालात में पहुंचाया। शुक्रवार को राजकीय अस्पताल में भर्ती एक मरीजन के परिजनों ने हंगामा मचाया तो स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। हैड कांस्टेबल आवड़दान टीम के साथ मौके पर पहुंचे व उत्पात मचाने वाले लाखनसर निवासी गणेश पुत्र रामूराम जाट तथा नारायण पुत्र सोहनराम जाट को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। वहीं गांव मोमासर निवासी धन्नाराम पुत्र नेमाराम जाट को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। वहीं सेरूणा थाने सांवतसर निवासी राजाराम विश्नोई को हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद ने गिरफ्तार किया।