May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2023। विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारियां भले ही पार्टीयों के स्तर पर धीरे चल रही है परंतु प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। आज रिटर्निंग अधिकारी मुकेश चौधरी व वृत्ताधिकारी गोमाराम चौधरी ने क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रो पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजर को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।