May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2023। विधानसभा चुनाव 2023 क्षेत्र में धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। आज राजनीतिक हलचल में बड़ी खबर माकपा खेमे से आई है। आगामी 28 अक्टूबर को श्रीराम भवन, आड़सर बास में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाने की घोषणा पार्टी के तहसील सचिव कॉमरेड मोहन भादू ने की है। विधायक लोक सेवा केन्द्र में विधायक गिरधारीलाल महिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गांवों व शहर के कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद पार्टी पदाधिकारी ने ये जानकारी दी है। भादू ने बताया कि 16 वीं विधानसभा के चुनाव को देखते हुए विस्तारित बैठक रखी गई। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से बैठक के आयोजन का निर्णय लिया गया। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। माकपा कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन संबंधी तैयारियां प्रारंभ कर दी है।