






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2024। हाइवे पर स्थित गोस्वामी होटल के पास एक बोलेरो सामने आ रही एक ईको गाड़ी से टकरा गई। टकराने के बाद बोलेरो गाड़ी सड़क से उतर कर पलटा खाकर खेत की बाड़ में धंस गई। बोलेरो सवार मौके से भाग छूटे और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि की बताई जा रही है। ईको गाड़ी में सवार दो जने चोटिल हो गए है। लखासर हाइवे टोल टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को अमित नौटियाल की टीम ने प्राथमिक चिकित्सा दी है। ईको गाड़ी बीकानेर की ओर जा रही थी व बोलेरो बीकानेर से आ रही थी। ईको गाड़ी सवार दोनों मौके पर ही है। ये किसी कंपनी के काम से श्रीडूंगरगढ़ आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





