May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2024। अपने गांव को सामाजिक, आर्थिक, नैतिक रूप से मजबूत करने का संकल्प लेकर गांव जाखासर के युवाओं ने एक नई पहल की है। जागरूक युवाओं ने गांव में युवा विकास समिति, जाखासर का गठन किया है। समिति की आचार संहिता तय करते हुए गांव के विकास में योगदान देने का श्रम करने का उद्देश्य रखा गया है। सरपंच प्रतिनिधि मलाराम सारण ने बताया कि गांव की बिजली पानी की समस्याओं से समाधान सहित गांव में शिक्षा, खेल कूद, स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होकर चेतना लाने के प्रयास समिति द्वारा किए जाएंगे। इस संबंध में रविवार शाम समिति की एक सभा भी बुलाई गई जिसमें गांव के हित में सहयोग व श्रम देने का लक्ष्य रखा गया। समाजसेवक सूरजाराम सिहाग, रामरख सिहाग, मालाराम रेवाड़, लूणाराम सारण ने बताया कि गांव की प्रगति के लिए गांव के हर एक जिम्मेदार ग्रामीण को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी व आगे बढ़कर कार्य करने से ही विकास की दिशा में गांव अग्रसर हो सकेगा। सभा में सर्वसम्मति से संस्था के अध्यक्ष सांवरमल सिहाग, उपाध्यक्ष भूराराम रोलण, सचिव मांगीलाल सहू, उपसचिव हरलाल सिहाग, कोषाध्यक्ष पूनमचंद सुथार, सहकोषाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सारण को नियुक्त किया गया। इस दौरान गांव के रामरतन सिहाग, रामरतन सिहाग, बीरबलराम सिहाग, सहीराम गोदारा, राजाराम सिहाग, कुनाराम सिहाग, प्रभुराम रोलण, रामदयाल सारण, छैलूसिंह, भींवाराम रोलण, रामदयाल पंवार, राजेश सिहाग, रामनारायण सिहाग, सहीराम सिहाग, रामरतन रोलण, महावीर सुथार, कानाराम सिंवर, रामनिवास सिहाग, रामरख सिहाग, ओमप्रकाश सिहाग, राजूराम सिहाग, दानाराम सिहाग सहित अनेक सदस्य सभा में शामिल हुए। मौजूद सभी सदस्यों ने समिति के पंजीकरण करवाने संबंधी कार्रवाई पूरी करने, सदस्यता ग्रहण करने, सहयोग शुल्क देने संबंधी कार्रवाई पूरी करने पर चर्चा की गई। सभा पूर्ण होने पर सदस्यों ने श्मशान भूमि में श्रमदान दिया। गांव के बुजुर्ग करणीसिंह, रामेश्वरलाल सिहाग, भगवानराम सिहाग, पूर्व जनप्रतिनिधि चन्द्राराम सिहाग सहित श्रवणराम सिहाग, रामगोपाल सिहाग, अमराराम सहू, बीरबलराम सियाग ने भी समिति सदस्यों को बधाई देते हुए समिति गठन को गांव के हित में सकारात्मक पहल बताया।