






सूडसर मंडल ने 250 लोगों को नमो ऐप डाउनलोड करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2024। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के भाजपा सूडसर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से नमो ऐप डाउनलोड करवाने का अभियान चलाया। इस साप्ताहिक अभियान के दो दिनों में 250 से अधिक नागरिकों को नमो एप की जानकारी देते हुए डाउनलोड करवाया गया है। साथ ही हाल ही में 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले नवमतदाताओं को लोकसभा चुनावों में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश स्वामी, मंडल उपाध्यक्ष अंकित मोदी, मांगीलाल स्वामी, दिनेश सारस्वत आदि सक्रिय रहे। अभियान अभी पांच दिन और चलाया जाएगा।

बाना के सरस्वती विद्या आश्रम में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2024। क्षेत्र के बाना में स्थित सरस्वती विद्या आश्रम का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ ग्रामीण मामराज, धन्नाराम, सुरजाराम, उदाराम, सोहनराम, लक्ष्मीनारायण, रामदयाल, बीरमाराम, रामलाल, विजयपाल फौजी आदि अतिथि रूप में मौजूद रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तूतियां दी एवं प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय संचालक नारायण चाहर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं प्रधानाध्यापक भगवानाराम, सुमन मोदी, सुरेश, महावीर, शाहिद, मनीष, सरस्वती, संपति, पूजा आदि आयोजन में सक्रिय रहे। कार्यक्रम में मां करणी शिक्षण संस्थान जैसलसर के प्रधानाध्यापक सोहनराम भी मौजूद रहे।




