






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2024। आज होली पर हर घर से विभिन्न पकवानो की महक गलियां तक आ रही है। सोमवार को रामश्यामा करने लोग घरों में आएंगे और ऐसे में कस्बे की युवती प्रज्ञा वैद ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए होली स्पेशल ओरियो बॉल्स बनाने व मेहमानों को खिलाने की पूरी विधि बताई है। बता देवें प्रज्ञा ने अपनी मेहनत से स्वयं के प्रतिष्ठान प्रज्ञा केकरी को शुद्धता व श्रेष्ठता के लिए नया मुकाम बनाया है। वहीं सफल गृहिणी मंजूला जैन व ललिता सोमाणी ने गुझिया व खमण की पूरी रेसिपी बताई है। आप भी पढें पूरी रेसिपी और अपने घर में जरूर ट्राई करें।
होली स्पेशल व्यंजन, बनाए और खिलाएं।
प्रज्ञा बैद (प्रज्ञा केकरी की संचालक)
होली स्पेशल ओरियो बॉल्स
सामग्री :– ओरियो बिस्किट–एक पैकेट
दूध–आवश्यकता अनुसार कंपाउंड या चॉकलेट (व्हाइट मिल्क डार्क)
फूड कलर –2/3 (लाल,हरा,पीला)
विधि :–सबसे पहले आप ओरियो बिस्किट लेकर मिक्सर ग्राइंडर में डालकर एकदम महीन पीस लेंवे। इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालकर छोटे-छोटे बॉल्स बनाने हैं। बॉल्स का साइज अपने हिसाब से छोटे बड़े बना सकते है। एक पैकेट में लगभग 5 से 6 बॉल्स बनाकर रेडी होंगे। इन तैयार बॉल्स को 15 से 20 मिनट तक फ्रिज में रखें। जब तक कि बॉल्स बनकर सेट हो हम चॉकलेट तैयार कर लेंगे। चॉकलेट को हमें एक डबल बॉयलर की सहायता से रेडी करना है इसके लिए हम गैस पर सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करेंगे उसके ऊपर एक दूसरा बर्तन रखकर उसमें हमारी चॉकलेट डालेंगे आप तीनों चॉकलेट को अलग-अलग मेल्ट करें। गैस की फ्लेम को आपको चॉकलेट ऊपर रखनी है और इसे मेल्ट करना है। {ध्यान दें आप कभी भी चॉकलेट को डायरेक्ट गैस पर ना रखें इससे आपकी चॉकलेट जल जाएगी।} 5 से 7 मिनट में आपकी चॉकलेट मेल्ट होकर रेडी हो जाएगी। अब हम उन बॉल्स को फ्रिज से निकाल कर इस चॉकलेट में एक एक करके डीप करेंगे। सभी को डीप करने के बाद पुन: 5 से 7 मिनट के लिए फ्रिज में रखेंगे। इसके बाद कलर चॉकलेट रेडी करने के लिए वाइट चॉकलेट में मनपसंद फूड कलर डाले। होली के रंगो का लुक देने के लिए इसमें लाल, पीला, हरा, नीला कलर डालकर चॉकलेट रेडी कर सकते हैं। कोन बनाकर बॉल्स के ऊपर अलग अलग रंगो से लाइने भी दे सकते है। इस प्रकार हमारे होली स्पेशल कलरफुल ओरियो बॉल्स तैयार है। पूरी विधि देखने के लिए आप सभी {kitchen journey}पर भी यह वीडियो भी देख सकते हैं।

मंजूला जैन
होली स्पेशल गुजिया
मैदा- 500 ग्राम
मावा- 500 ग्राम
घी- आधा कप, 125 ग्राम
पानी- आवश्यकतानुसार
ड्राई फ्रुटस- काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश, इलायची, नारियल बुरादा
सूजी- आधा कप
चीनी- एक कप
विधि- मैदा और घी को अच्छी तरह मिलाएं। थोड़ा थोड़ा करके पानी डालकर आटा गूंथ लेवें। फिर 20 मिनिट के लिए रख देवें। कड़ाई में थोड़ा सा घी गरम करें ड्राई फ्रुट भुनकर इन्हे बारीक काट लेवें। उसके बाद नारियल बुरादे को भी भुन लेवें, सूजी भी हल्की ब्राउन होने तक सेंक लेवें। सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लेवें। अब आटे की लोई बनाकर पुड़ी के आकार में बेल ले और गुजिया मैकर में रखें। चारों तरफ पानी का हाथ लगाते हुए 1 टी स्पून मसाला भरकर गुजिया का आकार देवें। गर्म घी में या तेल में डीप फ्राई करें।
होली स्पेशल खमण ढोकला
ललिता सोमाणी
सामग्री- 1 गिलास गुनगुना पानी, बेसन पानी के अनुसार, 1/2 चम्मच नींबू का सत, 5 चम्मच चीनी, 1 चम्मच नमक, 1 ईनो पैकेट, थोड़ा तेल।
तड़के के लिए- 2 चम्मच तेल, 2 चम्मच राई, 10-15 करी पत्ता, 4 गिलास पानी, 16 चम्मच चीनी, लबांई में कटी हुई हरी मिर्च 5-6, हरा धनिया पत्ते।
घोल और ढोकला बनाने की विधि- सबसे पहले 1 गिलास पानी गुनगुना करें फिर उसमें नींबू का सत और चीनी, बेसन डालकर घोल बनाए फिर उसमें नमक और 2 चम्मच तेल डालकर 10 मिनट के लिए रख दें। उसके बाद उसमें ईनो डालकर इडली के सांचे में तेल लगाकर 20-25 मिनट पकने दें।
तड़का बनाने की विधि- 1 कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गरम करें। उसमें राई करी पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च डालकर कुछ सैंकड के लिए भून लें फिर उसमें 4 गिलास पानी और चीनी डालकर एक-दो उबाल आने के बाद बंद कर दो तड़का तैयार हैं और उसे ठंडा होने दें। ढोकला ठंडा होने के बाद 10 मिनट के लिए तड़के वाले पानी में डाल दो हरा धनिया डालकर सर्व करें।



