May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-04-07 at 19.48.11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2024। मोमासर प्रखंड में रविवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। संगठन की आम बैठक में सर्वसम्मति से मोमासर कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर मनोज संचेती को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं उपाध्यक्ष किशोर कच्छावा व मंत्री पद पर सांवरमल शर्मा को नियुक्त किया गया। बजरंग दल के संयोजक पवन इंदौरिया तथा सह संयोजक पवन सैनी व छतरमल प्रजापत को नियुक्त किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए नियमित समय निकाल कर धर्म व देश के लिए सेवा करने की प्रेरणा दी। यहां जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़ संरक्षक भंवरलाल दुगड़, भैराराम डूडी उपस्थित रहें। बैठक में उपसरपंच जुगराज संचेती, तेजपाल सारण, मुकेश नाई, मनफुल गोदारा, मालाराम नाई, सुगनाराम प्रजापत, मदनसिंह भाटी, शंकर मेघवाल, जैसाराम नायक, मनोज कोठारी, रामकुमार शर्मा, गौरीशंकर खटीक, नरपतसिंह राजपूत, भीखाराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में विहिप बैठक में किया कार्यकारिणी का गठन।