






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2024। गांव बिग्गाबास रामसरा में एक 20 वर्षीय युवक की जहर के असर से मौत हो गई। शनिवार को युवक धर्मपाल पुत्र भंवरसिंह बीज में जहर मिला रहा था उसने भूलवश जहरीला पानी पी लिया। जिससे उसे उल्टी आई और घबराहट होने लगी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई बड़े भाई बजरंगसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी। हैड कांस्टेबल हरिराम ने अस्पताल पहुंच रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



