






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2024। नौतपा के पांचवे दिन सूर्य देव आग बरसा रहे है और धरती तप रही है। मौसम विभाग ने 20 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। 1 और 2 जून को आंधी के साथ बरसात की राहत मिल सकती है। बीकानेर व चूरू सहित 20 जिलों में लू चलेगी। बता देवें लू व तापघात से 51 लोगों की मौत की खबरें भी मीडिया में आ रही है। वहीं चिकित्सा विभाग द्वारा भी बार-बार नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है।
पानी व बड़े वालों ने दी सर्किल पर जलसेवा की राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीषण गर्मी में आमजन के हाल बेहाल हो रहा है वहीं ऐसी तपती में घुमचक्कर पर बड़े व पानी बोतल वालों की ओर से जलसेवा की राहत आमजन के लिए दी जा रही है। मुख्य सेवादार गज्जूसिंह पुण्दलसर व श्रवण मोट ने बताया कि भीषण गर्मी में सर्किल पर बसों में आने जाने वाले राहगीरों के लिए सभी बड़े व पानी बोतल वाले मिलकर सेवा दे रहें है।
पालिका ने लगाए टेंट, शर्मा ने की लोगों से अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस गर्मी के दौर में अनेक समाजसेवी और प्रशासन लोगों की राहत के लिए अनेक प्रयास कर रहे है। मंगलवार को नगरपालिका प्रशासन द्वारा छाया व्यवस्था के लिए टेंट लगवाए है। पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत प्रदान के लिए छाया व्यवस्था की गई है। शर्मा ने बताया कि मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड और घुमचक्कर पर रतनगढ़ व बीकानेर की ओर जाने वाली बसों के ठहराव वाले स्थान पर टेंट लगाकर छाया व्यवस्था की गई है। ताकि यात्रियों ओर राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। चेयरमैन शर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नागरिक जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले। बुजुर्ग ओर बच्चे दोपहर 12 से 5 बजे तक घर से बाहर ना निकले।






