






एसबीआई बैंक का जनसरोकार, पौधारोपण के साथ किया पौध-वितरण भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसबीआई, श्रीडूंगरगढ़ शाखा के प्रबंधक राकेश कुमार ओला की अगुवाई में बैंक शाखा व बिग्गाबास रामसरा में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। सुबह श्रीडूंगरगढ़ शाखा में आने वाले ग्राहकों को पौधा वितरण करते हुए उस पौधे के पालन का संकल्प करवाया गया। बैंक के स्टॉफ ने पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए स्वयं भी पौधरोपण करने का संकल्प लिया। बिग्गाबास रामसरा की श्मशान भूमि में गांव के बुजुर्गों व युवाओं ने ओला की अगुवाई में आज सुबह 51 पौधे लगाए। दोनों ही कार्यक्रमों में शाखा प्रबंधक राकेश कुमार ओला ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता अपनाने का आह्वान किया। ओला ने कहा कि पौधारोपण की बजाय पेड़ों की अत्यधिक कटाई होने के कारण तापमान में वृद्धि हुई और यही बरसात नहीं होने का मुख्य कारण भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में पेड़ पौधे लगाने चाहिए। यहां पौधारोपण के समय श्रवणराम कड़वासरा, मदनलाल आचार्य, सुगनाराम, जुहारा राम, हीरालाल साहू, शोभाराम जाखड़, पूनम सिंह, श्रवण ओला, दिनेश, रामनिवास, समुद्र सिंह, मुखराम, राकेश स्वामी, कमलेश सारण, मोहनलाल ने पौधे लगाए और इनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।


भारती निकेतन में पौधारोपण कर, लिया पालन का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारती निकेतन विद्यालय एवं महाविद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेट्स और स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण कार्य किया तथा पौधों की नियमित देखभाल व सिंचाई की जिम्मेदारी का संकल्प लिया। संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने विद्यार्थियों को जीवन के लिए शुद्ध पर्यावरण का महत्व समझाया। इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संजय व्यास, स्कूल प्रधानाचार्य सत्यनारायण स्वामी, सुभाषचंद्र मिश्रा, किशनलाल राजपुरोहित, एनसीसी एएनओ नितिन सिंह, नारायण शर्मा सहित पूरे स्टाफ द्वारा कैडेट्स के इस कदम की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया।

कोटासर गौशाला में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला के परिसर में बुधवार सुबह पर्यावरण दिवस मनाते हुए पौधारोपण किया गया। यहां पहले से लगाए हुए पेड़-पौधों की देखरेख करते हुए पानी दिया गया। पृथ्वी के बढ़ते तापमान पर चर्चा करते हुए समिति के किशोर सिंह ने पेड़ों की जरूरत के बारे में बताया। इस दौरान ओमसिंह, प्रतापसिंह, मोहनसिंह, कालूराम राइका सिरोही मौजूद रहें। समिति सदस्यों ने गौशाला परिसर को हरा भरा करने का संकल्प लिया।




