May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2024। आज पंचायत समिति परिसर में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में हुई। सुनवाई में पालिका व पानी के मुद्दे छाए रहें। यहां कुल 47 प्रकरण आए जिनमें सर्वाधिक पालिका से संबंधित 18 व जलदाय विभाग से संबंधित 14 प्रकरण आए। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने अधिकारियों को प्रकरण हवा में डिस्पोजल नहीं करने की बात कहते हुए मौका जांच कर परिवादी से बात करने के बाद ही वाद का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, श्याम पुरोहित, रजत आसोपा, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा सहित सभी विभागों के प्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहें।

पानी व पालिका के मुद्दे छाए रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनसुनवाई में पालिका द्वारा जारी पट्टों की जांच की मांग करते हुए हरिप्रसाद सिखवाल ने ज्ञापन दिया। सिखवाल ने पालिका द्वारा नजूल भूमि, जोहड़ पायतन भूमि, गोचर भूमि, वन विभाग की भूमि, पोस्ट ऑफिस के पास की दुकानों के जारी पट्टों जांच की मांग की। वहीं वार्ड 24 के पार्षद रामसिंह राजपुरोहित ने वार्ड में पेयजल सप्लाई समस्या निस्तारण की मांग की। वार्ड 33 के पार्षद भरत सुथार ने वार्ड 32 व 33 के मध्य गंदे पानी निकासी का मुद्दा उठाया। वार्ड 33 की सेवानाथ बगीची में जर्जर अवस्था में होद की जगह बड़ी टंकी का निर्माण करवाने, पेयजल किल्लत की समस्या का समाधान करने की मांग की। वार्ड 38 के पार्षद लोकेश गौड़ ने वार्ड में पेयजल सप्लाई नहीं होने की शिकायत करते हुए समाधान की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश।