May 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2024। गांव बाडेला की तीन बालिकाओं का राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के द्वारा सरकारी खेल एकेडमी में सलेक्शन हुआ है। गांव की कमला सारण पुत्री रामेश्वरलाल सारण, सुमन पुत्री कालूराम सारण तथा खुशबू पुत्री हनुमान प्रसाद जोशी ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 10, 11 व 12 मई को हुए ट्रायल में सफलता हासिल की है। गांव में ही एक विद्यालय की तीनों छात्राओं का आगामी खेल व शिक्षण खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। संतलाल भाकर ने बताया कि सरकारी एकेडमियों के लिए हुई इस ट्रायल में पूरे प्रदेश से करीब 800 बालिकाओं ने भाग लिया जिसमें प्रदेश से 28 बालिकाओं को लिया गया है। इन 28 में बाडेला गांव की तीनों बालिकाओं का चयन बालिका कबड्डी अकादमी, राजगढ़ के लिए हुआ है। बाबूलाल ज्याणी ने बताया कि स्कूल के स्टाफ सहित ग्रामीणों ने तीनों बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।