






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2024। सरदारशहर रोड पर नानुदेवी स्कूल के पास एक मोटरसाइकिल सवार को पिकअप चालक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक घायल हो गया है। पिकअप चालक बाइक को टक्कर मार कर मौके से भाग छुटा। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने घायल बाइक सवार 40 वर्षीय विमल पुत्र बाबूलाल प्रजापत को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से घायल को बीकानेर पीबीएम के लिए रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस द्वारा बीकानेर ले जाया जा रहा है। बता देवें सरदारशहर रोड पर इन दिनों बेपरवाह ढंग से दौड़ रही पिकअप द्वारा टक्कर मारे जाने की ये तीसरी वारदात है। इससे आस पास के नागरिकों ने रोष जताते पुलिस द्वारा इन पिकअप चालकों को नियंत्रित करने की बात भी कही है।




