






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2024। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने अवैध डोडा-पोस्त के खिलाफ एक कार्रवाई की। गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव ठुकरियासर में स्थित एक होटल में कार्रवाई करते हुए 348 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया गया। एसआई धर्मपाल ने बताया कि कार्रवाई में आरोपी आसाराम पुत्र मुकनाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।




