May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2024। राजीविका द्वारा उपखंड क्षेत्र में संचालित सीएलएफ क्लस्टरों विभिन्न पदों पर कार्मिकों की भर्ती निकली है। आप सभी पाठक ये जानकारी पढ़ने के बाद किसी जरूरतमंद तक इसे जरूर पहुंचा कर किसी को रोजगार से जोड़ने का सहयोग जरूर देवें। बता देवें सभी पदों पर महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पद क्लस्टर प्रबंधक:- के लिए कुल 3 पद जिनमें श्रीडूंगरगढ़-1, सोनियासर-1, आड़सर-1 पर भर्ती की जानी है। योग्यता-ग्रेज्युएट व एसएचजी की सदस्य, समूह की न्यूनतम 50 बैठकों में उपस्थित रही हो। इसके लिए इसमें मानदेय 8000/- से 9000/- होगा तथा यात्रा भत्ता 1500 देय होगा।

क्लस्टर कॉर्डिनेटर:- के पद पर कुल 12 सीटें रिक्त है जिनमें श्रीडूंगरगढ़, सोनियासर व आड़सर प्रति क्लस्टर में चार चार पद है। योग्यता- 12वीं पास, एसएचजी की सदस्य, समूह की न्यूनतम 50 बैठकों में उपस्थित रही हो। इन्हें मानदेय 6000/- से 7000/- व यात्रा भत्ता 1500/- रूपए देय होगा।

लेखापाल:- के कुल 3 पदों पर भर्ती होनी है जिसमें श्रीडूंगरगढ़, सोनियासर व आड़सर में एक-एक पद है। योग्यता- 12वीं उत्तीर्ण, एसएचजी की सदस्य हो, समूह की न्यूनतम 50 बैठकों में उपस्थित रही हो। इसके लिए मानदेय 4500/- से 5000/- होगा तथा यात्रा भत्ता 1000/- देय होगा।

कृषि आजीविका:- कुल 2 पद पर भर्ती होगी जिनमें श्रीडूंगरगढ़ व आड़सर एक-एक है। योग्यता- कृषि संकाय से 12वीं उत्तीर्ण हो, समूह सदस्य को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें मानदेय 9000/- तथा यात्रा भत्ता 3000/- देय होगा।

पशुधन आजीविका:- आड़सर में एक पद पर रिक्त है। योग्यता-12वीं उत्तीर्ण, डिप्लोमा पशुधन सहायक, समूह सदस्य को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें मानदेय 9000/- होगा तथा यात्रा भत्ता 3000/- देय होगा।

सभी पदों के लिए आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आवेदन कर्ता संपूर्ण दस्तावेज के साथ ब्लॉक इकाई में या संबंधित सीएलएफ कार्यालय में दिनांक 9 अगस्त 2024 तक जमा किए जा सकते है। आवेदन फॉर्म फीस 200 रूपए संबंधित फेडरेशन में जमा कर रसीद प्राप्त कर सकेंगे। वहीं अधिक जानकारी के लिए कार्यालय ब्लॉक परियोजना प्रबंधक राजीविका पंचायत समिति, श्रीडूंगरगढ़ ममता शर्मा 8279258532 से संपर्क किया जा सकता है।