






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में वाहनों की टक्कर से बेजुबानों की जान सड़क पर जाने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। अभी अभी सरदारशहर रोड पर अम्बेडकर भवन के पास एक इनोवा गाड़ी की टक्कर से एक गाय की मौत हो गई है। ज्ञात रहें सोमवार को ही उपखंड अधिकारी ने गौशाला संचालकों से बैठक कर इस संबंध में चर्चा कर समस्या समाधान का प्रयास प्रारंभ किया है। लेकिन ये प्रयास कागजो से बाहर भी निकलें इसकी महती आवश्यकता है। सरदारशहर रोड पर आबादी बीच रोड लाइट नही होना भी आये दिन हादसों का कारण बन रहा है। मोहल्लेवासियों ने रोड पर रोड लाइट लगवाने की मांग की है।




