






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितम्बर 2020। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार किया है। सेरूणा एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि सैरूणा गांव जोधासर में गत 6 सितम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता सरिता कंवर (22) की मौत हो गई थी। जिसमें मृतका के पिता मूलसिंह निवासी करणीसर ने सास सुशीला कंवर, पति नरेन्द्र सिंह, ननद मंजू कंवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व हत्या का मामला दर्ज करवाया था। मामले की जांच श्रीडूंगरगढ़ सीओ धर्माराम गिला कर रहें है। इस मामले में आज पहली गिरफ्तारी की गई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गुरुवार को मृतका की सास सुशीला कंवर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय के आदेश पर सास सुशीला कंवर को न्यायिक अभिरक्षा में बीकानेर जेल भेज दिया है।



