May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2020। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़, कितासर और मोमासर के 132 केवी जीएसएस पर मासिक रख रखाव के लिए शटडाउन लिया जाएगा। कनिष्ठ अभियंता शहर मुकेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ 132 केवी जीएसएस पर रख रखाव के लिए शनिवार सुबह दो घंटे के लिए विद्युत कटौती की जाएगी। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आड़सर बास को छोड़ कर पूरी तरह से सप्लाई बंद रहेगी। श्रीडूंगरगढ़ 132 से जुड़े हुए जैतासर, ठुकरियासर, सातलेरां, जैसलसर, बिग्गाबास रामसरा के 33 केवी जीएसएस भी बंद रहेगें। इसी प्रकार कितासर 132 से जुड़े कितासर, धीरदेसर चोटियान, अमृतवासी, बिग्गा पर सुबह 8 से 10.30 बजे तक कटौती होगी। मोमासर स्थित 33केवी जीएसएस पर भी रखरखाव के लिए दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। कनिष्ठ अभियंता महेश कड़ेला ने बताया कि इस कारण मोमासर, सत्तासर, आडसर, कुंतासर, लिखमादेसर, लालासर, उदरासर, बीरमसर, जालबसर, लाधड़ीया, धीरदेसर पुरोहितान, सुरजनसन, लाखनसर में सप्लाई बंद रहेगी। इन 33केवी जीएसएसों से जुड़े समस्त गांवों की घरेलू व कृषि सप्लाईयां बंद रखी जाएगी।