






गर्भवती ने ली गर्भ गिराने के लिए गोली, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक विवाहिता ने गर्भ गिराने के लिए गोली ली और अधिक रक्त बह जाने से उसकी मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मुक्ताप्रसाद नगर थाने में रामपुरा बस्ती निवासी 29 वर्षीय योगेश थापा ने अपनी गर्भवती पत्नी की मृत्यु की रिपोर्ट पुलिस को दी। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी राधिका एक माह से गर्भवती थी। वह बच्चे को नहीं रखना चाहती थी तो उसने सोमवार को गर्भ गिराने वाली टेबलेट खा ली। मंगलवार शाम उसकी तबियत खराब होने लग गई व अत्यधिक ब्लडिंग के कारण वह बेहोश हो गई। रात 8 बजे करीब परिवादी उसे पीबीएम अस्पताल लेकर गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच आरएएस रमेश देव को दी है।
18 वर्षीय युवती ने पी लिया कीटनाशक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में सुरनाणा निवासी गंगाराम पुत्र तारूराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री पुष्पा ने 6 सितंबर को भूलवश पानी की जगह स्प्रे पी लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई और परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां ईलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मर्ग की जांच एसआई रामगोपाल को दी है।
रात को सोया युवक सुबह मिला मृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाजन थाने में घुमड़वाली निवासी लाभराम पुत्र संतराम नायक ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भतीजा चरनकुमार व पोता पवन कुछ दिन से नारायणराम पुत्र हरिराम मेघवाल निवासी फुलेजी के यहां मकान निर्माण के कार्य में लगे हुए थे। सोमवार रात दोनों खाना खाकर सो गए। मंगलवार सुबह पवन ने चरनकुमार को जगाने की कोशिश की तो वह नहीं जागा। जब आसपास के लागों की मदद से सीएचसी महाजन लेकर आए तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मर्ग की जांच एएसआई ईश्वर सिंह को दी है।
लापता युवक का नहर में मिला शव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाने में बलरामपुरा, राजलदेसर निवासी टीकूराम पुत्र पूर्णाराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई गोरूराम जाट 3 सितंबर को आरडी 860 बज्जू से बिना बताए गायब हो गया। जिसकी परिजनों ने 8 सितंबर को बज्जू थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। 9 सितंबर को गौरूराम की चप्पल व शर्ट मिली थी। इस पर आरडी 961 पर कैमरे चेक करने पर मेरे भाई की लाश नाचना साईड में जाने की जानकारी आई। रात को नाचना क्षेत्र में बड़ी नहर में मिली। पुलिस ने सीएचसी नाचना में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मर्ग की जांच एएसआई प्रेमसिंह को दी है।




