






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2024। शनिवार को जलझूलनी एकादशी पर्व पर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की गई। महिलाओं सहित अनेक श्रद्धालुओं ने व्रत उपवास किया और वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि की कामना की। कालूबास में अनेक मंदिरों से ठाकुरजी को पालकी पर विराजित कर नगर भ्रमण करवाया गया। नेहरू पार्क में अनेक सवारियों का मिलन हुआ और श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए। पुजारी अशोक आसोपा, नथमल सोनी, ओमप्रकाश छंगाणी, नेमचंद झंवर, ओमप्रकाश राठी, सीताराम सारस्वत, देव शर्मा, नंदू आसोपा, रजत आसोपा, राकेश बिहाणी, कैलाश चांडक, गोपीकिशन सोनी सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। गांव सुरजनसर में भी जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी को नगर भ्रमण करवाया गया। पुजारी सहित थाली बजाते हुए श्रद्धालु शामिल हुए व जयकारे लगाए। बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब पर पहुंचे और ठाकुरजी को स्नान करवाने के साथ भजन कीर्तन किया।







