






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितम्बर 2024। मंगलवार सुबह दो पैदल जातरूओं को कुचलने की घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर पुलिस थाने के सामने नेशनल हाईवे को जाम किए हुए एक घंटा बीत गया है। एक घंटे में जाम नेशनल हाईवे पर घूमचक्कर पार कर चुका है एवं किलोमीटर से अधिक लंबी लाईनें वाहनों की लग गई है। जाम में फंसे वाहनों, बसों में सवारियां खासी परेशान हो रही है। वहीं दुसरी और थाने के सामने सीओ निकेत कुमार, सीआई इंद्रकुमार, तहसीलदार राजवीरसिंह कडवासरा द्वारा जाम खुलवाने के प्रयास जारी है। समझाईश का दौर चल रहा है लेकिन लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है।









