






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ के टूव्हीलर बाजार में दीपावली व नवरात्र पर सबसे बड़ा व जबरदस्त ऑफर बालाजी बजाज द्वारा सर्वाधिक एवरेज देने वाली प्लेटिना मोटरसाईकिल, सर्वाधिक मजबूती वाली सीटी 110, सबसे जबरदस्त स्पोर्टी लूक वाली दमदार बाईक पल्सर एवं विश्व की पहली सीएनजी मोटरसाईकिल फ्रीडम पर दिया जा रहा है। तहसील कार्यालय के सामने स्थित इस बजाज शोरूम में नई मोटरसाईकिलों की खरीद एवं दिपावली पर खरीदने के लिए प्री-बुकिंग करवाने वाले ग्राहकों को महाबचत ऑफर में 6000 रुपए की कीमत के स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ ईयरफोन, लैपटोप बैग, बाईक कवर, बाईक बैग, सीट कवर सहित 11 उपयोगी फ्री गिफ्ट एवं 500 रुपए का पेट्रोल कूपन भी दिया जा रहा है। इस महाबचत ऑफर के साथ-साथ महाछूट ऑफर में नकदी छूट भी दी जा रही है। बालाजी बजाज के विक्रम स्वामी ने बताया कि नई मोटरसाईकिल खरीदने वाले या धनतेरस, दीपावली पर नई मोटरसाईकिल अपने घर ले जाने वाले ग्राहकों को न्यूनतम डाउनपेमेंट के साथ प्लेटिना, सीटी110 पर 1100 रुपए की, पल्सर 125 पर 2100 रुपये की और पल्सर 150 TD, पल्सर N-150, पल्सर N-160 की खरीद पर 3100 रुपये की नगद छूट का विशेष ऑफर दिया गया हैं। स्वामी ने बताया कि यह ऑफर नवरात्र तक मान्य है एवं नवरात्र के दौरान दीपावली व धनतेरस पर डिलेवरी लेने के लिए करवाई जाने वाली अग्रिम बुकिंग पर भी यह महाबचत एवं महाछूट ऑफर देय होगा। अधिक जानकारी के लिए तहसील कार्यालय के सामने स्थित शो-रूम में पहुंच कर एवं फोन नम्बर 7339967401 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
यह मिल रहे है फ्री गिफ्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवरात्र, दशहरा पर बजाज की नई मोटरसाईकिल लेने पर महाबचत ऑफर के तहत करीब 6000 रुपए की कीमत के 11 फ्री गिफ्ट दिए जा रहे है। विक्रम स्वामी ने बताया कि आफर के तहत स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ ईयरफोन, बाईक के हैंडल पर लगाने के लिए मोबाईल स्टैण्ड, ब्रांडेड हैलमेट, बाईक कवर, सीट कवर, बाईक बैग, लैपटोप बैग, कि-रिंग, मिठाई बाक्स आदि दिए जा रहे है। इनके साथ ही 500 रुपए का पेट्रोल का कूपन भी नई बाइक खरीद पर तोहफे में दिया जा रहा है।
शानदार लूक, दमदार ताकत एवं अधिकतम ऐवरेज का प्रतिक बनी बजाज बाईक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बजाज की मोटरसाईकिलें अपने शानदार लूक, दमदार ताकत, अधिकतम ऐवरेज का प्रतीक बन चुकी है। कार्बोरेटर सिस्टम के कारण बजाज की प्लेटिना 100, प्लेटिना 110, सीटी 110 का ऐवरेज प्रति लीटर 80 तक आम लोगों को मिल रहा है। इसके साथ ही कच्चे में चलने की ताकत, झटका नहीं लगने देने वाले संस्पेंशन से भी ये बाईकें आम लोगों में काफि लोकप्रिय हो रही है। वहीं मात्र 1.02 लाख रुपए की आनरोड प्राईस में युवाओं की पहली पंसद बजाज प्लसर का क्रेज भी युवाओं में जबरदस्त है। प्लसर पर 3100 रुपए तक की छूट भी अतिरिक्त दी जा रही है। बजाज द्वारा प्रस्तुत की गई सीएनजी गैस से चलने वाली बाईक बजाज फ्रीडम का क्रेज युवाओं में देश भर में नजर हो रही है। बाईक की दुनिया में 125 सीसी के इंजन की ताकत के साथ प्रति लीटर सीएनजी में 102 किलोमीटर की ऐवरेज देने वाली इस बाईक का शानदार लूक देखने वालों का मन मोह रहा है।




